मौनी अमावस्या 2026 उपाय (Mauni Amavasya Upay): हिंदू धर्म में माघ महीने की अमावस्या काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। बता दें कि इस साल 19 जनवरी को मौनी अमावस्या पड़ रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने और गंगा स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह दिन कुंडली से पितृ दोष (Pitra Dosh) के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है? प्रसिद्ध पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, अगर आपके कार्यों में बाधा आ रही है या घर में कलह रहती है, तो मौनी अमावस्या के दिन किए गए 5 अचूक उपाय आपकी जिंदगी बदल सकते हैं। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन किन उपायों को करना हो सकता है लाभकारी…
कब है मौनी अमावस्या? (Mauni Amavasya 2026 Date)
द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ माह की अमावस्या तिथि 18 जनवरी 2026 को सुबह 12 बजकर 3 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो 19 जनवरी 2026 को सुबह 1 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में मौनी अमावस्या 18 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी।
मौनी अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के उपाय
पितरों का करें तर्पण
मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलने के साथ पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन एक लोटे में जल और काले तिल डालकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तर्पण करें।
पीपल की पूजा और परिक्रमा
मान्यता है कि अमावस्या पर पीपल के पेड़ में पितरों का वास होता है। इसलिए इस बार मौनी अमावस्या के दिन जल में काले तिल मिलाकर पीपल को अर्पित करें। इसके साथ ही 108 बार परिक्रमा करें।
करें दान
मौनी अमावस्या के दिन दान करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए इस दिन अपने सामर्थ्य अनुसार तिल, कंबल, अनाज या फिर गर्म कपड़ों का दान करें।
करें दीपदान
मौनी अमावस्या की शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर और दक्षिण दिशा की ओर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ-साथ पितर प्रसन्न होते हैं।
चींटियों को आटा डालना
पितृ शांति के लिए मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को चीनी मिला हुआ आटा डालें।
सर्व पितृ दोष से निवारण के लिए करें पितृ कवच का पाठ
कृणुष्व पाजः प्रसितिम् न पृथ्वीम् याही राजेव अमवान् इभेन।
तृष्वीम् अनु प्रसितिम् द्रूणानो अस्ता असि विध्य रक्षसः तपिष्ठैः॥
तव भ्रमासऽ आशुया पतन्त्यनु स्पृश धृषता शोशुचानः।
तपूंष्यग्ने जुह्वा पतंगान् सन्दितो विसृज विष्व-गुल्काः॥
प्रति स्पशो विसृज तूर्णितमो भवा पायु-र्विशोऽ अस्या अदब्धः।
यो ना दूरेऽ अघशंसो योऽ अन्त्यग्ने माकिष्टे व्यथिरा दधर्षीत्॥
उदग्ने तिष्ठ प्रत्या-तनुष्व न्यमित्रान् ऽओषतात् तिग्महेते।
यो नोऽ अरातिम् समिधान चक्रे नीचा तं धक्ष्यत सं न शुष्कम्॥
ऊर्ध्वो भव प्रति विध्याधि अस्मत् आविः कृणुष्व दैव्यान्यग्ने।
अव स्थिरा तनुहि यातु-जूनाम् जामिम् अजामिम् प्रमृणीहि शत्रून्।
तुला राशि के जातकों के लिए नया साल 2026 काफी अच्छा जाने वाला है। धन के दाता शुक्र आपको कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकते हैं और जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आइए जानते हैं तुला राशि के जातकों की इस साल होने वाली 10 भविष्यवाणियां..
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
