हिंदू धर्म में हर त्योहार का अपना विशेष महत्व होता है और लोग हर त्योहार को अधिकतर गंगा स्नान या दान करते मनाते हैं। आपको बता दें कि हिंदू पंचांग अनुसार इस बार मौनी अमावस्या 1 फरवरी, 2022 को पड़ रही है। माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था, मनु से ही मौनी शब्द की उत्पत्ति हुई है।
साथ ही, कई पौराणिक ग्रंथों में इस बात का जिक्र भी मिलता है कि इस दिन मौन धारण करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है, इसलिए इस अमावस्या का नाम मौनी अमावस है। एस्ट्रॉलाजर आदित्य गौड़ के अनुसार इस दिन स्नान-दान के साथ ही ध्यान करने से भक्तों को लाभ होता है। वहीं, अमावस्या के दिन पितृ तर्पण करने से भी लोगों पर विशेष कृपा बनी रहती है। क्योंकि इस दिन पितर को प्रसन्न करने के लिए तर्पण, पिंडदान और दान की परंपरा है। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं, राशि अनुसार आप किन चीजों का दान करना चाहिए, जिससे आपको अक्षय पुण्य का फल प्राप्त हो सके।
ष राशि: मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के जातकों को तिल और गेहूं का दान करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए आप लोग मंगल ग्रह से संबंधित चीजों का भी दान कर सकते हैं, जैसे- लाल रंग की मिठाई, फल या लाल मसूर की दाल।
वृषभ राशि: ज्योतिष अनुसार इस राशि के जातक जौ और चीनी का दान करें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि का वास होता है। बता दें कि वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. इसलिए आपको शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। आप लोग किसी को दूध, सफेद कपड़ा, घी, सफेद फूल, धूप, अगरबत्ती, इत्र, सफेद चंदन का दान कर सकते हैं।
मिथुन राशि: आपकी राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए आपको किसी महिला को हरे रंग का वस्त्र दान करना चाहिए. इससे धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती. साथ ही आप लोग किसी छात्र को कोई शिक्षा से संबंधित वस्तु भी दान कर सकते हैं।
सिंह राशि: सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. इसी कारण मौनी अमावस्या के दिन सिंह राशि के जातक सूर्योदय के समय सूर्यदेव को सफेद पुष्प और काले तिल डालकर जल अर्पित करें। इससे मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी और पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आप किसी जरूरतमंद को तांबा, गुड़, गेहूं और मसूर दाल की दान कर सकते हैं।
कन्या राशि: आपकी राशि के स्वामी ग्रह बुध ग्रह हैं। इसलिए पशुओं को हरा चारा खिलाना बेहतर रहेगा। इसके साथ ही दालें, तिलकुट, आदि का दान भी अवश्य करें। साथ ही आप किसी जरूरतमंद को हरे रंह की मिठाई या फल दान कर सकते हैं।
तुला राशि: तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं इसलिए मौनी अमावस्या के दिन कन्याओं को खीर खिलाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप किसी को इत्र की शीशी भी दान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। मौनी अमावस्या पर इस राशि के जातक तांबे की वस्तुओं का दान करें। साथ ही आप लोग लाल रंग की मिठाई, फल या कोई लाल रंग का वस्त्र दान कर सकते हैं।
धनु राशि: ज्योतिष अनुसार इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होने के कारण मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर चने की दाल, गुड़, शहद आदि का दान किसी मंदिर में करना चाहिए। आप लोग किसी भी व्यक्ति को शास्त्र पुस्तक भी दान कर सकते हैं।
मकर राशि: मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि है। मौनी अमावस्या के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान करने से धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही आप लोग काले रंग के तिल और तिल से बनी वस्तुएं दान कर सकते हैं।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को लोहे का सामान, तिल और सरसों के तेल का दान करें। इससे व्यवसाय में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही आप लोग कुष्ठ रोगियों को भोजन भी करा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी।
मीन राशि: आपकी राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए मीन राशि के जातक पीला चंदन, चना और कंबल दान में दें। इससे जीवन में आर्थिक समस्या नहीं आती। साथ ही आप लोग किसी मंदिर के पुजारी को कोई शास्त्र पुस्तक दान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
