Masik Shivratri 2024 Mantra: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। मासिक शिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। पंचाग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि आज यानी 29 दिसंबर को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन की तमाम बधाएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही घर में सुख-शांति आती है। इसके अलावा अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन पूजा के बाद उनके मंत्रों का जाप जरूर करें। मान्यता है ऐसा करने से जीवन की सभी मुश्किलों से छुटकारा मिल सकता है और मनचाहा कार्यक्षेत्र प्राप्त होता है।

मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 दिसंबर को चतुर्दशी तिथि 29 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर 30 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 1 मिनट पर तक रहेगा। इस दिन रात्रि पूजा के लिए शुभ समय रात 11 बजकर 56 मिनट से लेकर से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। वहीं मासिक शिवरात्रि का पारण 30 दिसंबर को किया जाएगा।

मासिक शिवरात्रि के दिन इन शिव मंत्रों का करें जाप

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव स्तुति मंत्र

द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।
उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

श‍िव नामावली मंत्र

।। श्री शिवाय नम:।।
।। श्री शंकराय नम:।।
।। श्री महेश्वराय नम:।।
।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
।। श्री रुद्राय नम:।।
।। ओम पार्वतीपतये नम:।।
।। ओम नमो नीलकण्ठाय नम:।।

शिव प्रार्थना मंत्र

करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं श्रावण वाणंजं वा मानसंवापराधं ।
विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो॥

शिव गायत्री मंत्र

ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।

शिव आरोग्य मंत्र

माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 की अंतिम मासिक शिवरात्रि 29 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस शुभ दिन पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व और आरती।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।