Ruchak Yog In Kundli: वैदिक पंचांग के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 1 जून को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे रूचक राजयोग का निर्माण होगा। रूचक राजयोग महापुरुष राजयोग की संज्ञा में आता है। ज्योतिष में इस राजयोग को बेहद शुभ माना गया है। जिससे इस अवधि में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर में तरक्की के साथ इन लोगों को धन- संपत्ति का भी लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए रूचक राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से छठे भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और मानसिक शांति मिलेगी।आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे और बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

रूचक राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या विवाह हो सकता है। वहीं  वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और धन लाभ की स्थिति बनेगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए रूचक राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है और आप इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना पाने में कामयाब भी होगा। वहीं अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024