Mangal Shukra Yuti 2023: मई माह में कई ग्रहों और नक्षत्रों के राशि परिवर्तन हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु यानी शुक्र ग्रह 10 मई 2023 की दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर गए थे। जहां 10 मई को सुबह 1 बजकर 52 मिनट तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 30 मई को शुक्र भी कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में 30 मई को मंगल और शुक्र की युति हो रही है। इन दोनों की युति होने से कई राशियों को अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें थोड़ा सा संभलकर रहने की जरूरत है। जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल और शुक्र की युति से किन राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
मंगल-शुक्र की युति से ये राशियां रहें संभलकर
सिंह राशि
इस राशि में मंगल और शुक्र की युति द्वादश भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों का धन खर्च अधिक हो सकता है। ऐसे में आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इसके साथ ही तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में भी बदलाव हो सकता है, लेकिन यह आपके लिए फलदायी साबित नहीं होगा। इसलिए युति के दौरान अपनी नौकरी न ही बदलें, तो बेहतर होगा।
धनु राशि
इस राशि में शुक्र और मंगल की युति अष्टम भाव में हो रही है। इस भाव को कष्टकारी माना जाता है। ऐसे में इस राशि जातकों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार से पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। इसके कारण आपको अधिक घाटा हो सकता है। इसके साथ ही आपके स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन आ सकता है जिसके कारण परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है।
कुंभ राशि
इस राशि में छठे भाव में युति करके विराजमान रहेंगे। इस भाव को शत्रु का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कोई भी काम थोड़ा सोच-समझकर करने की जरूरत है। इसके साथ ही मान-सम्मान की क्षति हो सकती है। किसी भी तरह के निवेश को करने से पहले 10 बार सोच जरूर लें इसके साथ ही अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।