Mangal Planet Vakri: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंंतराल पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मकर संक्रांति के बाद मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होने जा रहा है। क्योंकि 21 जनवरी को मंगल ग्रह वक्री अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह की व्रकी चाल लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उल्टी चाल चलने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी छवि सकारात्मक बनेगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा। वहीं इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आपके कम्युनिकेशन में सुधार होगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश उल्टी चाल से चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं  काम-धंधे, व्यापार और रोजगार में शानदार लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री चाल से संचऱण करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही  आपके व्यवहार और उपलब्धियों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, और परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं, उनको यह समय लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025