Mangal Gochar 2024: आत्मा,साहस, आत्मविश्वास के कारक मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उनके राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। ऐसे में ग्रहों के राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। मंगल एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में इसका असर 12 राशियों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। बता दें कि इस समय मंगल अपनी शत्रु राशि मिथुन राशि में विराजमान है। लेकिन 16 सितंबर को उनका अंशबल 12 डिग्री हो गया है। ऐसे में मंगल युवा हो गए हैं, जिससे वह काफी बलशाली हो गए हैं। शत्रु राशि में होने के बावजूद कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं मंगल के युवा होने से किन राशियों को मिल सकता है खूब लाभ…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल का युवा होना सिंह राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के करियर और आय में काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपके द्वारा पहले किए गए निवेश पर अब अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही उनकी तरफ से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आपके जीवन में खुशियां आ सकती है। धन संचय करने में भी कामयाब होंगे। मंगल की कृपा से साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है और लटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का युवा होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में मंगल पंचम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। मंगल की दृष्टि आठवें, ग्यारहवें और बारहवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में मंगल आपकी किस्मत को चमका सकता है। अगर आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ है, तो आपको हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। छात्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी लाभ मिल सकता है। एकाग्रता में वृद्धि होगी। विदेश में पढ़ाई का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कोई स्कॉलरशिप मिल सकती है। उच्च शिक्षा पाने का मौका मिल सकता है। करियर में आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपको नई नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आपको खूब लाभ मिलने वाला है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। परिवार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
मंगल आपके भाग्य के भाव में गोचर कर रहे हैं। धन के भाव और सप्तम भाव के स्वामी है। इसके साथ बारहवें भाव, तीसरे और चौथे भाव पर मंगल की दष्टि पड़ रही है। ऐसे में मंगल का युवा होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी काफी अच्छी हो सकती है। लव लाइफ काफी अच्छी जा सकती है। मंगल और शुक्र की स्थिति आपके जीवन में कई तरह की खुशियां ला सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। भाग्य को बढ़ाएंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। करियर और बिजनेस में आपको काफी लाभ मिल सकता है। पिता के सहयोग से आपको करियर, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सातवें भाव का स्वामी होने के कारण मंगल भाग्य में होने से विवाह के बाद आपको धन लाभ के साथ करियर और बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।