ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। मंगल को धैर्य, शौर्य का कारक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी 10 मई को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि में 01 जुलाई 2023 को रात 01 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में मंगल कर्क राशि में पूरे 52 दिन रहेंगे। बता दें कि चंद्रमा की ये राशि मंगल की नीच राशि मानी जाती है।

मंगल के नीच राशि में गोचर करने से दरिद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस अशुभ योग के बनने से कई राशियों के जीवन में मुश्किलें पैदा हो सकती है, लेकिन तीन राशियां ऐसी है जिन्हें बंपर लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि दरिद्र योग बनने से किन राशियों को मिल सकता है अपार लाभ। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी दरिद्र योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आ सकती है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी पेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।\

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी दरिद्र योग खुशियां लेकर आने वाला है। कार्यस्थल में आपके काम की तारीख होगी। व्यापार में कई गुना अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही शत्रु के ऊपर विजय प्राप्त हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम में अब सफलता हासिल हो सकती है। कामकाज को लेकर थोड़ा सजग रहेंगे।

वृश्चिक राशि

मंगल के गोचर से बना दरिद्र योग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस में भी अपार सफलता मिल सकती है। संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।