Mangal Transit Kark Rashi:  ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें कि इस समय मंगल मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं, 10 मई को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और यहां पर 1 जुलाई को सुबह 1 बजकर 52 मिनट तक रहेंगे। चंद्रमा की राशि यानी कर्क मंगल की नीच राशि कहा जाता है। ऐसे में मंगल का ये गोचर काफी महत्वपूर्ण है।  मंगल के कर्क राशि में प्रवेश करने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है, क्योंकि इस ग्रह को साहस, पराक्रम का कारक माना जाता है। जानिए मंगल के कर्क राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।  

मेष राशि

इस राशि में मंगल चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण आपके कई सपने भी पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में पदोन्नति मिलने के भी आसार नजर आ रहे हैं। अगर वाहन खरीदने की सोच रहे है, तो शुभ मुहूर्त देखकर खरीद ही लें। इससे शुभ फल मिल सकता है। 

कन्या राशि

इस राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। तनाव से मुक्ति मिल सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। बिजनेस और नौकरी में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अचानक धन लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि

इस राशि में मंगल छठे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसलिए और कड़ी मेहनत करें। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दोस्तों या परिवार के साथ किसी यादगार ट्रिप में जा सकते हैं।