Mangal Gochar 2025 : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- सयम पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल 21 जनवरी से वक्री अवस्था में मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं। साल 2025 अप्रैल तक मंगल इस संवत के राजा रहने वाले हैं और उनके मंत्री शनि होंगे। ऐसे में मंगल ग्रह का वक्री होना कुछ राशियों के लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। काम के क्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी और संपत्ति का लेन- देन कर सकते हैं। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह का वक्री चाल से चलना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही करियर और धन वृद्धि के मार्ग खुलेंगे। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं इस समय प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है। वहीं आपके अंंदर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से छठे स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप पहले से कहीं ज्यादा आध्यात्मिक हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि विकसित होगी। करियर के मोर्चे पर बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है।