Mangal Planet Transit: पंचांग के मुताबिक हर ग्रह- नक्षत्र समय- समय पर गोचर करते रहते हैं। ग्रहों का यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह ने 10 अगस्त को वृष राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां वो 16 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…
कर्क राशि: मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। क्योंकि मंगल देव ने आपकी राशि से 11वें भाव में प्रवेश किया है। ज्योतिष मुताबिक जिसे आय और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साथ ही कारोबार में विशेष धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपका आर्थिक पक्ष भी पहले से मजबूत होगा। साथ ही इस दौरान आपकी काम करने की शैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर तारीफ हो सकती है। साथ ही आपको साथियों और वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। वही इस समय आप एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं जो आपके लिए लकी रत्न साबित हो सकता है।
सिंह राशि: मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों को विशेष धनलाभ होने की संभावना है क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से मंगल ग्रह दशम भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे कारोबार और जॉब का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपका प्रमोशन होने के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही नए व्यावसायिक संबंध इस दौरान बनने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। जिससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं कारोबार के विस्तार के लिए यह समय पहले से बेहतर है। इस दौरान आप प्रापर्टी और वाहन भी खरीदने का मन बना सकते हैं । इस समय व्यापार में कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि: मंगल ग्रह के गोचर करते ही आपकी धन- दौलत में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं। क्योंकि आपकी राशि से मंगल ग्रह नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही बहुत दिनों से फंसे हुए काम भी बनेंगे। वहीं जो लोग सरकारी टेंडर लेना चाह रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल साबित हो सकता है।
इस दौरान आप कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलता दिख रहा है। वो कोई परीक्षा में सफल हो सकते हैं। आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी सिद्ध हो सकता है।