Mangal Planet Transit In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपनी स्वराशि और उच्च राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भूमिपुत्र मंगल 1 जून को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान का विवाह हो सकता है। साथ ही नौकरी लग सकती है। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो आपका प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं आपकी जो भी योजनाएं अटकी हुई थीं, वे धीरे धीरे पूरी होने लगेंगे और कोई संपत्ति खरीदने का प्रयास कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ समझ बढ़ेगी और एक दूसरे का सहारा बनते हुए सभी कार्य करेंगे। साथ ही अगर आप छात्र हैं तो आप इस समय किस उच्च कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको  नई ऊर्जा मिलेगी और बुद्धि व बल का विकास होगा। इस दौरान कई प्रभावशाली लोगों के साथ आपके संबंध बढ़ेंगे। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं जो छात्र हैं उनका विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं उनकी पदोन्नति हो सकती है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस में वृद्धि होगी। वहीं इस समय  करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे और आमदनी के नए स्रोत भी बनेंगे। साथ ही इस दौरान नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से अच्छे संबंधों का लाभ उठाएंगे और प्रमोशन के शुभ संकेत भी मिलेंगे। वहीं इस समय आपक वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024