Mangal Mahadasha Effect: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर मनुष्य के ऊपर नवग्रहों की महादशा और अंतर्दशा एक निश्चित समय पर आती हैं। इन दशाओं में व्यक्ति को शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के फल की प्राप्ति होते हैं। मतलब ग्रह अच्छी स्थितिम में स्थित है तो फल सकारात्मक मिलेगा। लेकिन अगर ग्रह नकारात्मक स्थित है तो अशुभ फल की प्राप्त होगा। 

यहां हम बात करने जा रहे हैं ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह के बारे में, जिनकी महादशा व्यक्ति के ऊपर 07 वर्षों तक चलती है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है।। आइए जानते हैं मंगल की महादशा का व्यक्ति की लाइफ पर प्रभाव…

मंगल ग्रह की महादशा का जीवन में प्रभाव

अगर कुंडली में मंगल ग्रह सकारात्मक हो स्थित

वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह अगर जन्मकुंडली में सकारात्मक स्थित हो तो वह व्यक्ति साहसी और पराक्रमी होता है। साथ ही लग्न का मंगल व्यक्ति को समाज में प्रभावशाली बनाता है। व्यक्ति को प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। साथ ही वह खेल, पुलिस, सेना और साहसी काम में बहुत अच्छा नाम कमाता है। वहीं उसे मान-सम्मान और यश प्राप्त होती है। अगर किसी व्यक्ति पर मंगल ग्रह की महादशा चल रही है तो उसको अच्छा फल प्राप्त होता है। साथ ही व्यक्ति को प्रापर्टी का सुख प्राप्त होता है। वहीं व्यक्ति को पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलता है।

अगर कुंडली में राहु ग्रह नकारात्मक हो स्थित

वैदिक ज्योतिष अनुसार अगर जन्मकुंडली में मंगल ग्रह अशुभ यानी कि नीच का स्थित हो तो व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में तनाव रहता है। साथ ही पीड़ित मंगल के प्रभाव से व्यक्ति को किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। पीड़ित मंगल के कारण जातक के पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं आती हैं। जातक को शत्रुओं से पराजय, ज़मीन संबंधी विवाद, क़र्ज़ आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति भीरू प्रवृत्ति का हो जाता है। साथ ही व्यक्ति साहसी काम नहीं कर पाता है। वहीं प्रापर्टी में उसको लॉस का सामना करना पड़ता है।

मंगल अशुभ हो तो करें ये उपाय

1- अगर मंगलवार के दिन पान का बीड़ा बजरंगबली को नियम से चढ़ाया जाए तो आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंगल का अशुभ प्रभाव कम होगा।

2- मंगल ग्रह की अशुभता कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमानजी के मंदिर में जाएं और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको हनुमान जीवन का आशार्वाद प्राप्त होगा। साथ ही मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होगा।

3- अगर आपका कोई काम बनते- बनते बिगड़ जाता हो तो मंगलवार के दिन गुड़ और भुने हुए चने बंदरों को या फिर लाल रंग की गाय को खिला सकते हैं। ऐसा करने से मंगल ग्रह की नकारात्मकता भी कम होगी।

4- मंगल ग्रह की अशुभता दूर करने के लिए मंगल ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024