Mars And Budh Conjunction In Makar: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का संबंध वाणी, कारोबार, बुद्धि अर्थव्यवस्था, तर्कशक्ति, और शेयर बाजार से माना जाता है। वहीं मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, शौर्य, वीरता, प्रापर्टी और क्रोध का कारक माना जाता है। आपको बता दें 17 जनवरी को भूमिपुत्र मंगल और वाणी के कारक बुध की युति शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। वहीं धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Libra Zodiac)

मंगल और बुध की महायुति तुला राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से प्रापर्टी और सुख स्थान पर बनेगी। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी । वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का भी सुख मिल सकता है। वहीं इस दौरान करियर में तरक्की करेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। वहीं सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही माता के माध्यम से धनलाभ हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और बुध के दुर्लभ संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही इस दौरान किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं विदेश यात्रा के योग बनेंगे। साथ ही जिन लोगों का विदेश से जुड़ा हुआ बिजनिस है, उनको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और बुध की युति लाभप्रद साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपका यश और शौर्य बढ़ेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। वहीं इस दौरान सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है। साथ ही आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय कुंवारे लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026