Vivah Rekha kaha Hoti Hai: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में वैवाहिक जीवन रेखा, करियर रेखा, स्वास्थ्य रेखा और भाग्य रेखा प्रमुख होती हैं। इन रेखाओंं का विश्लेषण करके व्यक्ति जीवन के बारे में जाना जा सकता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं वैवाहिक जीवन रेखा के बारे में, हथेली पर बनी इस विशेष रेखा को देखकर जाना जा सकता है कि आप प्यार और शादी के मामले में कितने लकी हैं। आइए, जानते हैं हथेली की कौन-सी रेखाएं बताती हैं विवाह से जुड़ीं बातें…
यहां होती है प्रेम और विवाह रेखा
कनिष्ठिका अंगुली के नीचे मिलने वाली रेखाओं को प्रेम रेखा या विवाह रेखा कहा जाता है। ये रेखाएं आपके प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के बारे में बताती हैं। कई बार एक से ज्यादा प्रेम रेखाएं भी होती हैं। इस अंगुली के पास अनेक प्रेम रेखा या विवाह हो सकती है, जो लव अफेयर्स या विवाह जीवन के बारे में बताती हैं।
प्रेम कहानी रह सकती है अधूरी
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर आपके हथेली में स्थित मंगल और बुद्ध पर्वत पर बहुत सी रेखाएं हैं, तो आपको लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, यहां तक कि बिछड़ना भी पड़ सकता है। वहीं अंत में उसकी प्रेम कहानी अधूरी तक रह जाती है।
प्यार में मिलता है धोखा
हथेली में हृदय रेखा हल्की सी झुकी हो तो ऐसे लोगों को प्यार में धोखा मिल सकता है और इनका ब्रेकअप भी हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है।
विवाह रेखा हो ऐसी
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर आपकी हथेली में विवाह रेखा टूटी-फूटी है, तो इसका अर्थ यह है कि विवाह या प्रेम सम्बध में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। साथ ही ऐसा व्यक्ति इमोशनल होता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति रिलेशन में इमानदार होता है।
प्रेम संबंध बीच में ही टूट जाता है
हृदय रेखा का बीच में से टूटना व्यक्ति के प्रेम संबंधों में बिखराव हो जाता है। साथ ही ऐसे लोगों का प्रेम संबंध बीच में ही टूट जाता है। मतलब ये अपने ये प्रेम संबंध को रिश्ते में नहीं कन्वर्ट कर पाते हैं। वहीं ये लोग रिश्ते को लेकर बहुत भावुक होते हैं।