Margi Shukra 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या मार्गी होता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र देव 29 जनवरी 2022 को धनु राशि में मार्गी हो चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। शुक्र की चाल बदलने पर व्यक्ति को ये चीजें सब प्राप्त होती हैंं। इसलिए शुक्र मार्गी होने का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसी हैंं, जिनको विशेष फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि: शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के नवम (भाग्य) स्थान में विराजमान हैं और इसी भाव में मार्गी हो रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप का कोई सरकारी काम अटका हुआ था तो वो इस दौरान पूरा हो सकता है। साथ ही इस आपको पितरों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। आप इस समय किसी धार्मिक अनुष्ठान को अपने घर पर करा सकते हैं या कहीं शामिल हो सकते हैं। इस समय आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही धन के मामले में यह समय काफी अच्छा है।

मीन राशि: शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम (कर्म) भाव में मार्गी हो रहे हैं। इसलिए आपको व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। व्यापार में इस दौरान की गई डील फायदेमंद साबित हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। साथ ही आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इस समय आपकी कार्यक्षमता में भी निखार आएगा और ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है।

वृश्चिक राशि: आपकी राशि की गोचर कुंडली में शुक्र ग्रह दूसरे, जिसको धन भाव कहा जाता है, वहां मार्गी हो रहे हैं। इसलिए आपको व्यापार और करियर में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपका कहीं पैसा अटका हुआ है तो वो इस दौरान मिल सकता है। वहीं प्रॉपर्टी में भी लाभ के योग दिख रहे हैं। दूसरे भाव को वाणी का भाव भी कहा जाता है, इसलिए आपको इस दौरान शब्दों की मर्यादा रखनी चाहिए, वरना किसी से संबंध खराब हो सकते हैं।

मिथुन राशि: शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सातवें (दांपत्य जीवन, साझेदारी) भाव में मार्गी हो रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। साथ ही पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। वहीं इस दौरान साझेदारी के बिजनेस में आपको फायदा होगा। साथ ही आप नई साझेदारी भी कर सकते हैं. वही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022