Margashirsha Mass Ke Niyam In Hindi: हिन्दू धर्म में हर महीने का अपना एक खास महत्व होता है। ये सभी माह किसी न किसी देव-देवता को समर्पित होते हैं और सभी महीने में कुछ खास व्रत और त्योहार शामिल होते हैं। इन्हीं महीनों में से एक है मार्गशीर्ष माह जिसे अगहन भी कहा जाता है। यह साल का नौवां महीना है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी की पूजा करने का बड़ा महत्व है। साथ ही ये महीना पितरों की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए भी खास माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं मार्गशीर्ष माह से जुड़े जरूरी नियम।

मार्गशीर्ष महीना कब से कब तक?

इस साल मार्गशीर्ष माह की शुरुआत 16 नवंबर 2024 से हुई है। यह महीना 15 दिसंबर 2024 को खत्म होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक चलता है। इस महीने पवित्र नदियों में स्नान करना, भगवान की पूजा करना और दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना गया है। वहीं इस महीने में खरमास भी लगता है जिसमें शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करने से मन को शांति मिलती है।

मार्गशीर्ष माह में क्या करें और क्या न करें?

अगर संभव हो इस महीने में गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करें। आप चाहें तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करना न भूलें। इस महीने में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। इसके साथ ही इस महीने में विष्णुसहस्त्रनाम और भगवद गीता का पाठ करना भी शुभ माना गया है। इस माह जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल और खाना दान करें। गाय, कुत्तों, कौवों और चींटियों को खाना खिलाना भी फलदायी माना जाता है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करें। अगर गंगा घाट पर न जा सकें, तो घर पर ही पवित्र तरीके से पूजा करें। पूरे महीने सात्विक भोजन करें। तामसिक चीजों, जैसे मांस-मदिरा से परहेज करें। इस दौरान जीरे का सेवन करने से बचना चाहिए।

मार्गशीर्ष माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

16 नवंबर 2024 – वृश्चिक संक्रांति
18 नवंबर 2024 – गणाधिप संकष्टी चतुर्थी
22 नवंबर 2024 – कालभैरव जयंती
23 नवंबर 2024 – कालाष्टमी
26 नवंबर 2024 – उत्पन्ना एकादशी<br>28 नवंबर 2024 – प्रदोष व्रत
29 नवंबर 2024 – मासिक शिवरात्रि<br>30 नवंबर 2024 – दर्श अमावस्या
06 दिसंबर 2024 – विवाह पंचमी
07 दिसंबर 2024 – चंपा षष्ठी
08 दिसंबर 2024 – भानु सप्तमी
11 दिसंबर 2024 – गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी
12 दिसंबर 2024 – मत्स्य द्वादशी
13 दिसंबर 2024 – प्रदोष व्रत
14 दिसंबर 2024 – दत्तात्रेय जयंती
15 दिसंबर 2024 – धनु संक्रांति और मार्गशीर्ष पूर्णिमा

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024