March 2024 Vrat Tyohar: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 का मार्च माह काफी खास है, क्योंकि इस माह कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इसी माह से नए साल की शुरुआत भी हो रही है। इस महीने की बात करें, तो महाशिवरात्रि, विजया एकादशी, फाल्गुन अमावस्या, फुलैरा दूज, होली, होलिका दहन, आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी से लेकर इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। आइए जानते हैं मार्च माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों की तिथियां..
मार्च 2024 व्रत त्योहार (March 2024 Vrat Tyohar)
1 मार्च, शुक्रवार- यशोदा जयंती
3 मार्च, रविवार- भानु सप्तमी, शबरी जयंती, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
4 मार्च, सोमवार- जानकी जयंती
6 मार्च, बुधवार – विजया एकादशी
8 मार्च, शुक्रवार – महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि<br>10 मार्च, रविवार – फाल्गुन अमावस्या, रमजान आरंभ
12 मार्च, मंगलवार- फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
13 मार्च, बुधवार-विनायक चतुर्थी
14 मार्च, गुरुवार – मीन संक्रांति (सूर्य का मीन राशि में प्रवेश)
15 मार्च, शुक्रवार- स्कंद षष्ठी
20 मार्च, बुधवार – आमलकी एकादशी
21 मार्च, गुरुवार- नरसिंह द्वादशी
22 मार्च, शुक्रवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 मार्च, रविवार – होलिका दहन, छोटी होली
25 मार्च, सोमवार- होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, चंद्र ग्रहण
26 मार्च, मंगलवार- चैत्र मास आरंभ
27 मार्च, बुधवार- भाई दूज, भ्रात द्वितीया
28 मार्च, गुरुवार- संकष्टी चतुर्थी
30 मार्च, शनिवार- रंग पंचमी
मार्च माह के महत्वपूर्ण व्रत का शुभ मुहूर्त
विजया एकादशी 2024
हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 मार्च को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगा और 7 मार्च को 4 बजकर 3 मिनट तक है।
महाशिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 मार्च को महाशिवरात्रि की पूजा प्रदोष काल में की जाएगी। इस दिन शाम के समय 06 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक है।
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 06 बजकर 25 मिनट से रात 09 बजकर 28 मिनट तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात 09 बजकर 28 मिनट से 9 मार्च को रात 12 बजकर 31 मिनट तक
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – रात 12 बजकर 31 मिनट से प्रातः 03 बजकर 34 मिनट तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – प्रात: 03.34 से प्रात: 06:37
होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 24 मार्च को मनाई जा रही है। इस दिन रात 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू होकर 25 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर दहन समाप्त होगा।
ब्रज होली 2024 के मुख्य कार्यक्रम
12 मार्च 2024- फुलेरा दूज, फूलों की होली
17 मार्च 2024- बरसाना से नंदगांव के लोगों के देते हैं फाग का आमंत्रण, बरसाना में लड्डू होली
18 मार्च 2024- बरसाना में लट्ठमार होली
19 मार्च 2024- नंदगांव में लट्ठमार होली
20 मार्च 2024 – रंगभरी एकादशी है। इस दिन मथुरा, द्वारिकाधीश और वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर होली खेली जाती है
21 मार्च 2024- गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाएगी
24 मार्च 2024 – होलिका दहन
25 मार्च 2024 – होली उत्सव, धुलेंडी
27 मार्च 2024- दाऊजी का हुरंगा
2 अप्रैल 2024- वृंदावन के रंगजी मंदिर में होली उत्सव का आयोजन