March 2025 Shadi Vivah Muhurat: हिंदू धर्म में हर तिथि और समय का अपना खास महत्व होता है। खासकर जब बात आती है सूर्य देव के राशि परिवर्तन की, जिसे हम संक्रांति कहते हैं। यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव एक राशि में 30 दिनों तक विराजमान रहते हैं और उसके बाद दूसरी राशि में जाते हैं। जब सूर्य देव मीन और धनु राशि में होते हैं, तब खरमास लगता है। खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप मार्च के महीने में शादी प्लान कर रहे है तो ये वेडिंग डेट्स नोट कर लें। तो चलिए जानते हैं मार्च के महीने में शादी के लिए कौन-कौन सी डेट्स हैं।

मार्च में कब से शुरू हो रहा है खरमास?

ज्योतिष के अनुसार, इस बार सूर्य देव 14 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के मीन राशि में गोचर करते ही खरमास लग जाएगा। इसके बाद सूर्य देव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में खरमास का समापन 14 अप्रैल 2025 को होगा। इसका मतलब यह हुआ कि 14 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, आदि नहीं किए जा सकते हैं। इससे पहले मार्च के महीने में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं।

मार्च 2025 के शुभ विवाह मुहूर्त (Wedding Date and Muhurat in March 2025)

1 मार्च (शनिवार)

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्च माह की पहली तिथि 1 मार्च शनिवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि है। इस दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का शुभ योग भी बन रहा है।

2 मार्च (रविवार)

पंचांग के अनुसार, 2 मार्च को फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि है। इस दिन उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है, जिससे विवाह के लिए शुभ माना जाता है।

6 मार्च (गुरुवार)

पंचांग के अनुसार, इस दिन फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और साथ ही इस दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग हो रहा है। इसके साथ-साथ इस दिन प्रीति योग भी बन रहा है, जो विवाह के लिए शुभ माना जाता है।

7 मार्च (शनिवार)

पंचांग के अनुसार, 7 मार्च को मृगशिरा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है, जो विवाह के लिए बहुत शुभ है।

12 मार्च (बुधवार)

यह दिन भी विवाह के लिए शुभ है, क्योंकि इस दिन मघा नक्षत्र और रवि-शिववास योग का संयोग है।

मार्च 2025 में गृह प्रवेश (March Grih Pravesh Muhurat)

मार्च के महीने में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त 1 मार्च दिन शनिवार, 5 मार्च दिन बुधवार, 6 मार्च दिन गुरुवार, 14 मार्च दिन शुक्रवार है। इस दौरान आप गृह प्रवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।