Mangal Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को पराक्रम, साहस, दृढ़ता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी है। ऐसे में कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होने पर करियर, धन और आर्थिक स्थिति पर अच्छा असर पड़ सकता है। बता दें कि इस समय मंगल अपनी नीच राशि कर्क राशि में विराजमान है और नए साल 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। लेकिन उनकी स्थिति पर समय-समय पर बदलाव होता रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल दिसंबर माह में उल्टी चाल चलने वाले हैं। मंगल के वक्री चाल से चलने से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल 7 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे और 24 फरवरी 2025 तक इसी राशि में उल्टी चाल चलेंगे। मंगल करीब 80 दिन तक इस राशि में वक्री रहने वाले हैं।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में मंगल लग्न भाव भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। कर्ज से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही कई लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। कार्यस्थल में आपके काम की सराहना की जाएगी। लेकिन कोई भी काम सोच-समझकर करें। इसके साथ ही बच्चों की तरफ से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। इससे आपको काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने वाला है। नए व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में काफी फायदा मिलने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन बदलते मौसम में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत  है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। इसके साथ ही संचार कौशल अच्छा रहने वाला है। आपकी कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास करने के दम से आप करियर में काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो सट्टेबाजी और पैतृक संपत्ति के माध्यम से काफी लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। लव लाइफ और दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि में मंगल नौवें भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव अधिक होगा, जिससे आपको धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल में आपका काम अच्छा जाने वाला है। नए व्यापार के द्वारा काफी मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा के द्वारा काफी पैसा कमा सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।   

ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान है और साल 2025 के आरंभ में इसी राशि में रहने वाले हैं। मंगल नीच राशि में होकर भी धनलक्ष्मी नामक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां है जिन्हें सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है..

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024