Mangal Gochar In Aries: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी उच्च और निम्न डिग्री के साथ भ्रमण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अभी ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी स्वराशि मेष में भ्रमण कर रहे हैं और उन्होंने अपनी युवा अवस्था में प्रवेश कर लिया है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनकी धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का युवा अवस्था में भ्रमण करना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह इस समय मेष राशि में ही संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय रूचक राजयोग भी बना रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको धन- संपत्ति की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी आयु में वृद्धि होगी। साथ ही कष्टों से छुटकारा मिलेगा। वहीं आपको समाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके नए- नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल ग्रह का युवा अवस्था में चलना कर्क राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह केंद्र त्रिकोण राजयोग और रूचक राजयोग बना रहे हैं। वहीं इस समय आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी मिल सकती है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको भी नौकरी मिलने के योग हैं। वहीं नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति और मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मंंगल ग्रह युवा अवस्था में संचरण करना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह ने केंद्र त्रिकोण राजयोग आपके भाग्य घर में बनाया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपको भाई बहनों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है।, वहीं मंगल ग्रह के प्रभाव से आपके नेतृत्व क्षमता में शानदार वृद्धि देखने को मिलेगी और मान प्रतिष्ठा व यश में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।