Mangal Shurka Yuti 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल के अंत में यानी 25 दिसंबर को धन-वैभव के दाता शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जहां पहले से ही ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह विराजमान है। ऐसे में वृश्चिक राशि में दोनों ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में कई राशियों को लाभ मिलने वालाहै। शुक्र को आकर्षण, धन-ऐश्वर्य, सुख का कारक माना जाता है, तो वहीं मंगल को साहस, उत्साह, शक्ति, धीरज, भक्ति आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में दोनों ग्रहों का युति होने से जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम भी पूरे होंगे। आइए जानते हैं मंगल और शुक्र की युति से किन्हें मिलेगा लाभ…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

मंगल और शुक्र की युति पांचवें भाव में हो रही है,जिसे शिक्षा, प्रेम संबंध, संतान आदि का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर हो सकती है। अगर कोई जातक सिंगल है, तो इस अवधि में कोई आपके जीवन में आ सकता है। इसके अलावा कला, फैशन, मेडिकल आदि से जुड़े छात्रों को विशेष लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही शेयर मार्केट, सट्टेबाजी में किए गए निवेश में लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल और शुक्र का शुभ असर सिंह राशि के जातकों को भी मिल सकता है। इस राशि में दोनों ग्रहों की युति चतुर्थ भाव में हो रही है। इस भाव को वाहन, घर, संपत्ति, घरेलू जीवन आदि का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ ही लाभ मिलने के आसार है। अगर संपत्ति में निवेश करने की या फिर वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में ये काम करना उपयुक्त साबित हो सकता है। भाई-बहन से मिलने का प्लान बना सकते हैं। सहकर्मियों के साथ अच्छी बनेगी। इसके साथ ही बॉस आपके काम देखकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। घर में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। लक्जरी लाइफ जिएंगे। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना अच्छा साबित होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में मंगल और शुक्र की युति तीसरे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों या फिर दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, लेकिन अपना शौक पूरा करने के लिए काफी अधिक खर्च करेंगे। अध्यात्म की ओर भी आपका झुकाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में ज्यादा सजग रहें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।