Dhan Shakti Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन या किसी ग्रह की युति से शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष में ग्रहों की युति काफी शुभ मानी जाती है। ऐसे ही दिसंबर माह में कई ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में 25 दिसंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पर पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है। ऐसे में वृश्चिक राशि में मंगल और शुक्र की युति हो रही है, जिससे ‘धन शक्ति योग’ का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग के बनने से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह के प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र और मंगल की युति से बना धन शक्ति योग किन राशि के जातकों के लिए हो सकता है लाभकारी…
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि में शुक्र षष्टम भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में धन शक्ति राजयोग का निर्माण इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार में मची कलह की स्थिति समाप्त होंगे। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। बिजनेसमैन के लिए यह काफी लाभ की स्थिति लेकर आ रहा है। शुक्र की दृष्टि लाभ भाव में पड़ रही हैं। ऐसे में इनकम बढ़ेगी और आय के स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके साथ ही छात्रों को पढ़ाई में लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग बन रहा है।
छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। अगर किसी जातक विदेश में बिजनेस कर रहे हैं, तो आपको खूब धन लाभ होगा। इसके साथ ही किसी भी प्रकार का लोन लेने में आसानी मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में धन शक्ति योग चौथे भाव में बन हा है। इस भाल को माता,जीवन, घर , संपत्ति और वाहन आदि का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के घर में खुशियां ही खुशियां आएगी। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों की बात करें, तो उनकी मेहनत का फल मिलेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न होकर पदोन्नति, सैलरी में वृद्धि कर सकते हैं। इसके साथ ही वाहन, नया घर, संपत्ति आदि खरीदने की चाहत पूरी हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि में शुक्र और मंगल की युति लग्न भाव में हो रही है। ऐसे में धन शक्ति योग इस राशि के जातकों के लिए भी अच्छी साबित हो सकती है। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। उत्तम स्वास्थ्य मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लेकिन इसके साथ ही खर्च भी अधिक होगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आ सकती हैं। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में भी सफलता के साथ मुनाफा मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।