वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी किसी ग्रह का गोचर होता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। नए साल 2022 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। शौर्य और साहस के दाता मंगल भी जनवरी 2022 में गोचर करेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन 16 जनवरी 2022 को होगा और इन दौरान मंगल धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि में मंगल के आने से कई लोगों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे और धन वृद्धि के योग भी बनेंगे। आइए जानते हैं वो कौन सी 4 राशियां हैं, जिनके लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है।

मेष राशि:  इस राशि वाले जातकों को लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित होगा। मंगल गोचर के प्रभाव से धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही निवेश से आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा इस राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन मंगलकारी रहेगा। मेष राशि पर मंगल ग्रह का ही आधिपत्यि है। इसलिए इन राशि वालों को मंगल देव का पूरा आशीर्वाद मिलने वाला है। इस दौरान आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी और आप व्यापार में भी धन अर्जित करने में सफल होंगे।

मिथुन राशि: 2022 में मंगल का पहला राशि परिवर्तन लाभ के दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। 16 जनवरी को मंगल के धनु राशि में प्रवेश करते ही धन लाभ होने के योग हैं। इसके साथ ही बिजनेस या नौकरी में सफलता और यश मिलेगा। मंगल गोचर के दौरान आमदनी बढ़ेगी। इसके अलावा दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मिथुन राशि के स्वामी बुध है और इस दौरान आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नए साल की शुरुआत में आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि: मंगल के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। व्यापार और जॅाब में पहले से बेहतर अवसर मिलेंगे। मंगल के शुभ प्रभाव से शादीशुदा लाइफ में खुशहाली आएगी। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। इस दौरान साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी।

मीन राशि: इस राशि से जुड़े हुए लोगों को मंगल के राशि परिवर्तन से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। इसके अलावा शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। मंगल गोचर के दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत से किए गए हर काम में सफलता मिलेगी। इसके अलावा माता-पिता का साथ मिलेगा। साथ ही आत्मविश्वास मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022