Mars Transit 2022: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चिक समय पर राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि भूमि पुत्र मंगल 7 अप्रैल को शनि देव की स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस दौरान विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…

मेष राशि: आपके लिए मंगल ग्रह का गोचर आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। साथ ही मेष राशि के स्वामी खुद मंगल ग्रह हैं। इसलिए आपको मंगल ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है।

वृष राशि: आपकी राशि से मंगल का गोचर दशम स्थान में होगा, जिसे कर्म और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपका प्रमोशन हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही व्यापार का भी विस्तार हो सकता है। प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी फायदा हो सकता है। कार्यशैली में भी सुधार होने के संकेत हैं, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- Hindu Nav Varsh 2022: हिंदू नववर्ष के राजा होंगे शनि और मंत्री होंगे गुरु, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

मिथुन राशि: आपके लिए मंगल का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और विदेश स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम पूरे होंगे। वहीं इस दौरान आप किसी व्यवसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपको बता दें कि जब कोई ग्रह नवम, दशम और 11वें भाव में गोचर करता है, तो वह लाभ प्रदान करता है। (यह भी पढ़ें)- मायावी ग्रह राहु करने जा रहे हैं गोचर, इन 3 राशि वालों को शेयर और व्यापार में हो सकता है जबरदस्त धनलाभ