Mangal Gochar In Taurus: ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या वक्री होता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह राशि परिवर्तन किसी के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति वक्री अवस्था में 13 नवंबर को वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों ऐसी जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं… 

सिंह राशि: आप लोगों को मंगल ग्रह का गोचर करियर और व्यापार में सफलता भरा साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो नौकरी में कार्यरत हैं, उनको कार्य में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। नए ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है।

कर्क राशि: मंगल ग्रह के वृष राशि में गोचर करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही इस समय कारोबार का विस्ताव हो सकता है। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। क्योंकि समय अनुकूल है। इस समय आपको उधार किया हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

कन्या राशि: मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको हर काम में भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही बहुत दिनों से अटके हुए काम बन सकते हैं। इस समय आप कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं तो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। आप लोग इस समय एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं तो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।