Mangal Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष में मंगल को साहस और शौर्य का दाता कहा जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं वो लोग निर्भीक और साहसी होते हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 13 नवंबर की रात को वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो शुक्र ग्रह का राशि मानी जाती है। वहीं मंगल ग्रह इस समय वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और व्यापार में तरक्की हो सकती है…

मेष राशि: मंगल ग्रह का वृष राशि में गोचर आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आप लोगों की राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा ऐसे में आपको अवसर का पूरा लाभ लेना चाहिए। अपनी मेहनत और लगन से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए यह गोचर आप लोगों को विशेष लाभकारी साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: मंगल ग्रह के वृष राशि में गोचर करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आप लोग पार्टनरशिप का व्यापार शुरू कर सकते हैं। साथ ही साझेदारी के व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। निवेश के लिहाज से भी यह अवधि अनुकूल रह सकती है। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। इस समय आप कार्यक्षेत्र में अपना प्रभाव और स्थान बेहतर कर सकते हैं।

सिंह राशि: ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह का गोचर आप लोगों को अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से यह गोचर दशम भाव में होने जा रहा है। इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार विस्तार के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आपकी आय अच्छी बनी रहेने की संभावना है। वहीं व्यावसायिक मोर्चे पर भी यह अवधि आपके लिए बहुत अनुकूल साबित होने वाली है।

साथ ही इस दौरान आपकी प्रगति और पदोन्नति देखने को मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिल सकता है।