Mars Margi In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं। जिसका असर देश- दुनिया और मानव जीवन पर देखने को मिलता है। साथ ही ग्रहों की चाल में बदलाव किसी व्यक्ति को लकी साबित होता है, तो वहीं किसी लिए अनलकी। आपको बता दें कि 13 जनवरी 2023 को मंगल ग्रह वृष राशि में मार्गी (Mangal Margi In Vrash) होने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको मंगल ग्रह का मार्गी होना अनुकूल साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: मंगल ग्रह का मार्गी (Mars Margi In taurus) होना आप लोगों को आर्थिक रूप से लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में होने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो वो मिल सकता है। इस समय आपको पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है। उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जैसे- शिक्षक, मार्केटिंग वर्कर, मीडिया कर्मी, इन लोगों को यह समय शानदार साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वृष राशि में मार्गी होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आप साझेदारी के काम में अच्छा धन कमा सकते हैं। साथ ही इस समय आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिल सकती है। वहीं इस इस दौरान परिवार के साथ कहीं छुट्टी बिताने भी जा सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं वृश्चिक राशि के स्वामी खुद मंगल देव हैं। इसलिए यह गोचर आपको शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है।
कुंभ राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे माता और भौतिक सुख का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस समय अगर आप किसी प्रापर्टी में निवेश करते हैं तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
वहीं इस समय आपको माता के माध्यम से धनलाभ हो सकता है। वहीं आपकी गोचर कुंडली में मंगल ग्रह की दृष्टि दशम भाव पर पड़ रही है। इसलिए आपको इस समय नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर पर आपको जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त हो सकता है।