Mangal Margi 2025 Positive Impact: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, रक्त, भाई, युद्ध, सेना और भाई कारक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, जब भी इसकी चाल बदलती है, तो हर किसी पर असर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए ये बदलाव बहुत फायदेमंद साबित होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, भूमिपुत्र मंगल 24 फरवरी 2025 को सुबह 05 बजकर 17 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होंगे। ऐसे में मंगल के मिथुन राशि में मार्गी होने से कुछ राशियों के भाग्य में वृद्धि हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं मंगल के सीधी चाल चलने से किन राशियों को फायदा होने वाला है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये लकी राशियां।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि वाले जातकों के लिए मंगल का मार्गी होना फायदेमंद साबित हो सकता है। जो भी कार्य अटके हुए थे, अब वह पूरे होने लगेंगे। खासकर कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आप किसी प्रोजेक्ट या प्लान में मेहनत कर रहे थे, तो अब उसका पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। रिश्तों की बात करें तो लव लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

वृषभ राशि (Vrishabh Zodiac)

मंगल का मार्गी होना वृषभ राशि वाले जातकों के लिए भी अच्छे मौके लेकर आ सकता है। अगर आप नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बढ़िया रहेगा। महंगी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें भी अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी और लोग आपकी तारीफ करेंगे। निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा, खासतौर पर अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान कर रहे हैं। सेहत भी अच्छी रहेगी और आप इस दौरान खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Singh Zodiac)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए भी यह गोचर लकी साबित होगा। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इसमें सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सीनियर्स भी आपके काम की तारीफ करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग इस समय अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा था, तो उसमें भी राहत मिल सकती है। लव लाइफ की बात करें तो किसी खास इंसान से आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोगों के रिश्ते भी और मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।