Mangal Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भूमिपुत्र मंगल करीब 45 दिन में राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य प्रभाव पड़ता है। मंगल राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ समय-समय पर स्थिति पर भी बदलाव करते हैं जिसका असर भी देश-दुनिया में देखने को मिल जाती है। बता दें इस समय मंगल अपनी नीच राशि कर्क राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। लेकिन नए साल 2025 के फरवरी माह की 24 तारीख को वह सीधी चाल चलने लगेंगे। मंगल के मार्गी होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं मंगल के मार्गी होने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के दूसरे भाव में मंगल मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के सुख-सुविधाओं की वृद्धि देखने को मिलने वाली है। परिवार से जुड़ी कई समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही कर्ज से भी निजात मिलने के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में आपको वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो भी आपको काफी लाभ मिलने वाला है। बेवजह खर्च से निजात मिल सकता है। लव लाइफ की बात करें, तो
आपको काफी लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का मार्गी होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के बारहवें भावगी होने वाले हैं। इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव हो सकता है। ऐसे में कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के कई योग बन रहे हैं। आपके द्वारा बनाई गई रणनीति के द्वारा आप खूब लाभ कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप कई कामों को कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। इस राशि के सातवें भाव में मंगल मार्गी होने वाले हैं। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में चले आ रहे वाद-विवाद अब समाप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इन तीन राशियों में शनि लोहे के पाये से प्रवेश करेंगे। लेकिन इनको भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।