Angarak Yog in Leo : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि जुलाई के 28 दिन अंगारक योग बनने जा रहा है। सिंह राशि में मंगल और केतु की खतरनाक युति से अंगारक योग बनेगा। सूर्य की राशि सिंह में मंगल और केतु 28 जुलाई तक एक साथ रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। वहीं दुर्घटना के योग बन रहे हैं। साथ ही धन कही फंस सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

जुलाई में गुरु और शनि समेत 6 ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का चमक सकता है करियर और कारोबार, धन- संपत्ति में होगी अपार बढ़ोतरी

सिंंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए अंगारक योग हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय  इस अवधि में आपका स्वभाव उग्र हो सकता है। ऐसे में क्रोध करने से बचें। क्रोध में फैसले न लें वरना आपको बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। वहीं अगर आप इस अवधि में पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं तो रुक जाएं। वहीं नए निवेश से बचें। 

12 साल बाद गुरु बृहस्पति करने जा रहे अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

अंगारक योग का बनना आप लोगों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए  कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि संयम से काम लें वरना विवाद से आपकी छवि को नुकसान हो सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोग जॉब नहीं बदलें तो अच्छा रहेगा। वहीं इस समय दुर्घटना के योग बन रहे हैं। इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वहीं जो महिलाएं गर्भवती हैं, उनको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि चलने जा रहे हैं सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए अंगारक योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से अष्टम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए कोई पुराना रोग उभर सकता है। साथ ही गुप्त रोग हो सकता है। वहीं इस दौरान आपके सामने आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। यही नहीं आपको सेहत से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर अगर आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है। वहीं इस समय किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रह सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025