ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 3 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर पहले से ही केतु ग्रह विराजमान है। ऐसे में मंगल और केतु की युति हो रही है। ये युति अशुभ मानी जाती है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। लेकिन 30 अक्टूबर तो केतु राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में ये अशुभ युति समाप्त हो जाएगी। ऐसे में नवंबर माह की शुरुआत से कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ही आने वाली है। आइए जानते हैं केतु और मंगल की अशुभ युति समाप्त होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मंगल और केतु की अशुभ युति समाप्त होने के साथ मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती गै। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। शारीरिक और मानसिक तनाव से निजात मिल सकती है। अध्यात्म की ओर थोड़ा सा लगाव बढ़ेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मंगल और केतु की अशुभ युति समाप्त होने से मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक तंगी से निजात मिल सकती है। नए बिजनेस को शुरू करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कारोबार में धन की आवक बढ़ेगी। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। कानूनी मामलों में भी लाभ मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति में लाभ मिल सकता है। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों को भी बंपर लाभ मिल सकता है। नई नौकरी बदलने की चाहत पूरी हो सकती है। कार्य स्थल में भी आपके काम की प्रशंसा होगी। इसके चलते आपकी पदोन्नति हो सकती है। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएगी। लव लाइफ भी अच्छी जा सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
