Mangal Gochar In Makar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग 45 दिन का समय लेते हैं। साथ ही मंगल ग्रह मेष और वृश्चिच राशि के स्वामी हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह फरवरी में मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह मकर राशि में उच्च के हो जाते हैं। ऐसे में मंगल ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आइए  जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। इस अवधि में आपको व्यापार से संबंधित जो लक्ष्य आपको कठिन लग रहे थे वह अब आसानी से पूरे हो जाएंगे। साथ ही आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग हैंं। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। लाभ की उम्मीद है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह के मकर राशि में प्रवेश करते ही मेष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से दशम भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें इस महीने कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। साथ ही आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस महीने आपको वह वापस मिल सकता है। वहीं यह अवधि कारोबारियों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। आप लोगों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर आर्थिक तौर पर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आप अपने काम को अपनी योजनाओं के अनुसार, ही पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही संंतान की इस अवधि में उन्नति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024