Ruchak Yog In Kundli: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ योग और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार मंगल ग्रह फरवरी की शुरुआत में अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करेंगे, जहां वह रूचक राजयोग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग होता है, वह व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है, उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही उसके पास जमीन- जायदाद भी खूब होती है। ऐसे में इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्योदय हो सकता है। साथ ही धन- संपत्ति का लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियांं कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए रूचक राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए शुभ समचार मिल सकता है। वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों में बुद्धि का विकास होगा, जिससे वे अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। साथ ही जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपके व्यापार का विस्तार भी हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
रूचक राजयोग धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं मंगल ग्रह की वजह से आपके विचारों और बातों की लोग सराहना करेंगे और आपका लोगों से संवाद काफी असरदार भी रहेगा। साथ ही आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। वहीं इस समय व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिलेगा। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान के संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। साथ ही आप इस समय धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए रूचक राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संंचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपकी प्रोफेशनल लाइफ में कई सुधार आएंगे, जो आपके करियर को आगे लेकर जाएगा। साथ ही अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन जायदाद से जुड़ा व्यापार कर रहे हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय जीवनसाथी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से संपत्ति या धन बढ़ा सकते हैं।