Mangal Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक माना गया है। मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल हर 45 दिन में राशि बदलते हैं और साल 2025 में यह 7 बार राशि परिवर्तन करेंगे। यूं तो इस बदलाव का असर सभी 12 राशि वाले जातकों पर पड़ेगा, लेकिन ये 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए नया साल चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों के जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं।
वृषभ राशि (Vrishbh Rashi)
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन मिलाजुला रहेगा। साल 2025 में आपको सावधान रहना होगा। इस साल में आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। खानपान में लापरवाही करने से बीमार पड़ने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को धन हानि हो सकती है। इस साल में कर्ज लेना-देना भी नुकसानदायक रहेगा। नवविवाहित लोगों के जीवन में तनाव बढ़ सकता है। घर के बुजुर्गों के साथ भी अनबन हो सकती है। व्यापारियों को उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं होगा। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वाले जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन आर्थिक और व्यक्तिगत जीवन में मुश्किलें ला सकता है। जो लोग पहले से कर्ज में हैं, वे इसे समय पर चुका नहीं पाएंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और उनका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। युवाओं को दोस्तों से झगड़े के कारण कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।पैसे की तंगी से आप जूझ सकते हैं। नौकरी बदलने का फैसला भी इस समय सही नहीं रहेगा। किसी भी काम में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वाले साल 2025 में मंगल के गोचर से संभलकर रहें। आपके लिए यह समय रिश्तों और करियर में तनाव ला सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना कम है, और जो लोग रिश्ते में हैं, उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों का अपने बॉस से झगड़ा हो सकता है, जिसके चलते नौकरी छूटने का खतरा रहेगा। कला और संगीत से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगेगा, जिससे उनके परीक्षा परिणाम खराब हो सकते हैं। इस दौरान आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं।
जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है और ज्योतिष की मानें तो साल 2025 में मंगल ग्रह शासन करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को अचानक धन लाभ के साथ नौकरी में तरक्की मिलने के योग है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।