Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल को नवग्रह में से काफी खास माना जाता है। जिस तरह शरीर के लिए खूब की अति आवश्यकता होता है। वैसी ही स्थिति मंगल की नवग्रह के बीच है। मंगल को सेना, युद्ध, पराक्रम और उत्साह का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में मंगल की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि मंगल इस समय अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान है। लेकिन 7 जून 2025 की रात 02 बजकर 28 मिनट पर वह राशि परिवर्तन करके सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जब ग्रहों का राजा सूर्य और ग्रहों का सेनापति मंगल एक साथ होते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में काफी अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में मंगल के सूर्य की राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

इन 5 राशियों के लोग खूब कमाते हैं पैसा, छूते हैं बुलंदी

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। दूसरे तथा सातवें भाव के स्वामी होकर मंगल लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही माता-पिता, गुरु और मेंटर का पूरा सपोर्ट मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। कुछ रोग धीरे-धीरे सही हो सकते हैं। भूमि, भवन संबंधित मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होने वाली है। इसके साथ ही अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के छठे और लाभ भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करेंगे। मंगल के सिंह राशि में जाने से इस राशि के जातकों को आत्मविश्वास, साहस में वृद्धि हो सकती है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियां आ सकती है। आप हर क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों  से अच्छा कर पाने में सफल होंगे। कोर्ट-कचहरी, शासन-प्रशासन के मामलों में भी लाभ मिल सकता है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। इसके साथ ही भाई बंधुओं के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा अधिक प्रभाव हो सकती है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी मंगल का सिंह राशि में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही कमाई के कई नए स्त्रोत खुल सकते हैं। मान-सम्मान में भी तेजी से वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही सेहत अच्छी रहने वाली है। व्यापार में अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। सोना या फिर तांबा का व्यापार करने वाले जातकों को काफी लाभ मिल सकता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश किया है। करीब ढाई साल के दौरान वह अपनी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में पर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।