Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को भूमिपुत्र के साथ-साथ ग्रहों का सेनापति माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय मंगल अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान है। वहीं 7 जून को वह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के सिंह राशि में आते ही मीन राशि में मौजूद शनि के साथ शक्तिशाली षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे। ये खतरनाक योग कई राशियों के लिए अच्छा, तो कई राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मंगल-शनि का षडाष्टक योग किन राशियों के लिए हो सकता है फलदायी। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

अक्षय तृतीया से पहले ही घर से निकाल दें ये चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता शनि इस समय मीन राशि में विराजमान है। वहीं मंगल 7 जून को सुबह 2:28 पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 28 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में आ जाएंगे। ऐसे में 7 जून से 28 जुलाई तक षडाष्टक राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे या आठवें भाव में होते हैं, तो इस योग का निर्माण होता है। ऐसे में शनि सिंह राशि में आठवें और मंगल मीन राशि में छठे भाव में विराजमान होंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है।  

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि में शनि लग्न और मंगल छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के षडाष्टक योग लकी साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। भाई-बहनों के बीच प्यार बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में चले आ रहे उतार-चढ़ाव अब समाप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकते हैं। व्यापार में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है। आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकते हैं। 

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी षडाष्टक योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। आप अपनी योग्यता और कौशल से काफी नए अवसर पा सकते हैं। करियर के लिहाज से भी आप काफी तरक्की पा सकते हैं। प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। सरकारी क्षेत्रों के लिए तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। बिजनेस में भी आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आप अपने क्लाइंट को उनकी गुणवत्ता के अनुसार सर्विस देने में कामयाब होंगे। इससे आपको आने वाले समय में काफी लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए षडाष्टक राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को उनके द्वारा की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में विकास देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही आप कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के साथ कई नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश में नौकरी करने का भी सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस में आपको अच्छी डील मिल सकती है। ऐसे में आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आउटसोर्सिंग व्यापार से आपको काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पर किस्मत का साथ मिल सकता है, जिससे आप अच्छा खासा पैसा कमाने के साथ-साथ धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। आय के एक से ज्यादा स्त्रोत खुल सकते हैं। 

अप्रैल माह का दूसरा सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है, क्योंकि सप्ताह भी सूर्य अपनी उच्च राशि में रहेंगे। इसके साथ ही मीन राशि में मालव्य, लक्ष्मी नारायण जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस सप्ताह कई राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें