Malika Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल करीब 45 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में इसका असर भी 12 राशियों के जीवन में काफी अधिक देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को भूमि पुत्र, साहस-आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल की स्थिति में बदलाव का असर इन क्षेत्रों में दिख जाता है। बता दें कि मंगल 28 जुलाई को बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में वह मालिका नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। दरअसल, मंगल से चार राशियां पीछे लगातार हर राशि में कोई न कोई ग्रह विराजमान है, जिससे मालिका योग का निर्माण हो रहा है। यह योग बृहस्पति के मिथुन राशि में शुरू हो रहा है, जो कन्या राशि में मंगल के होने के साथ समाप्त हो रहा है। ऐसे में 12 में से इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में..

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मालिका योग का मतलब है कि एक माला बनना। जैसे मोती का माला में मोतियां एक-दूसरे से गूथे होते हैं। वैसे ही जब लगातार हर भाव में एक साथ ग्रह विराजमान होते हैं, तो इसका अच्छा असर मिलता है। इस योग के बनने से सारे ग्रहों को एक दूसरे से बल मिलता है। बता दें कि गुरु और शुक्र मिथुन राशि, कर्क राशि में सूर्य और बुध, सिंह राशि में केतु और कन्या राशि में मंगल विराजमान रहेंगे।

प्रेमानंद महाराज ने बताया श्रीकृष्ण का चमत्कारी मंत्र, कान्हा होंगे प्रसन्न, सुख-संपदा की होगी प्राप्ति

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मालिका योग काफी लकी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में बुध- सूर्य,द्वादश भाव में गुरु -शुक्र और तीसरे भाव में मंगल विराजमान रहेंगे। इसके साथ दूसरे भाव में केतु विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। काम के चलते कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही संतान की ओर से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

Janmashtami 2025 Date: कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? यहां से जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त और पारण का समय

तुला राशि (LibraZodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी मालिका योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर एधिक झुकाव हो सकता है। ऐसे में कई धार्मिक यात्राएं कर सकते है। द्वादश भाव में मंगल का होना अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन अन्य ग्रहों की स्थिति के कारण इस राशि के जातकों को आर्थिक के साथ-साथ परिवारिक मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। विदेश से जुड़े कामों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शासन-प्रशासन के कामों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही पिता से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। अधिकांश कामों में आपको सफलता हासिल हो सकती है।

2 अगस्त को लगेगा साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, 100 साल में लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और भारत में दिखेगा कि नहीं

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी मालिका योग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के जातकों के आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी खास हो सकती है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी

48 घंटे बाद इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, शनि-गुरु बनाने वाले हैं पावरफुल राजयोग, पद-प्रतिष्ठा की होगी प्राप्ति

अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। जानें अगस्त माह 12 राशियों के लिए कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।