Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल गुरु की राशि मीन राशि से निकलकर 1 जून को दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में प्रवेश कर गए थे। मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से हर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कोई भी ग्रह सभी अपना पूर्ण फल देता है जब वह युवा अवस्था में होता है। बता दें कि मंगल अपनी मूल त्रिकोण राशि में 12 जुलाई 2024 तक रहेंगे। इसी बीच करीब 9 दिन ऐसे होंगे जब मंगल सबसे अधिक बलशाली होंगे। बता दें कि 18 जून से 26 जून तक मंगल अंश बल 12 से 18 डिग्री के बीच होंगे यानी पूर्ण युवावस्था पर होंगे। यह कारक तत्वों से संबंधित 100 प्रतिशत फल देंगे। आइए जानते हैं युवा मंगल किन राशियों की चमका सकते हैं किस्मत…
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
इस राशि में मंगल तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। इस भाव में मंगल कारक होता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त होगी। युवा मंगल आपके जीवनन में खुशियां ही खुशियां लेकर आएंगे। पराक्रम, साहस में वृद्धि होगी। आपके अंदर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करेंगे। किसी भी काम को मेहनत से करें, तो आपको अवश्य सफलता हासिल होगी। छात्रों के लिए मंगल का युवा होगा लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बता दें कि आर्मी, मिलिट्री, नेवी, पुलिस, खेल आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को खूब लाभ मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक बड़ा मौका मिलेगा। जिसे आप अपने निर्णय के आधार पर पूरा कर सकते हैं। भाई-बहनों से संबंध बनाकर रखें। इसके साथ ही इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। शत्रुओं से निजात मिलेगा। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। करियर में भी खूब लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी, पदोन्नति के चांसेस बन रहे हैं। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को भी खूब लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। हर तरह के कर्जों से छुटकारा मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इसमें खूब लाभ मिलेगा। बिगड़े या फिर रुके हुए काम पूरे होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों को भूमि संबंधी कामों में खूब सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही मंगल के चौथे भाव में होने से अचल संपत्ति की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नई नौकरी और व्यापार के लिए काफी अच्छा रहेगा। शनि की दृष्टि पड़ने से परिवार के बीच मतभेद हो सकता है। इसलिए थोड़ा गुस्से को कंट्रोल रखें। आपके करीबियों के द्वारा किए गए किसी धोखाधड़ी के बारे में आपको पता चलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। करियर अच्छा जाने वाला है। दशम भाव में मंगल की दृष्टि पड़ने से आपके प्रोफेशनल के लिए आपके लिए काफी भाग्यशाली होगा। नए उत्साह, उमंग के साथ अपने कार्यों की शुरुआत करेंगे। कोई सरकारी प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। शासन-प्रशासन में उच्च पद मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चली आ रही समस्याओं से अब राहत मिलेगी। आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
मीन राशि (Meen Zodiac)
मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान दूसरे भाव में रहेंगे।इस राशि के जातकों के लिए मंगल का युवा अवस्था में काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। मीन राशि के जातक अपार धन-संपदा की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। पिछले दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्या अब समाप्त होगी। भाग्य के स्वामी होकर धन के भाव में बैठे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति का विवाद हल होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शेयर मार्केट से खूब लाभ कमाने वाले हैं। परिवार के सदस्यों के बीच चला आ रहा मतभेद अब समाप्त हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। बेवजह खर्च से निजात मिलने के साथ बचत होनी शुरू होगी। लेकिन वाणी पर विशेष ध्यान रखें, क्योंकि शनि की तीसरी दृष्टि पड़ रही है। बजरंगबली की आराधना करने से आपको खूब लाभ मिलेगा। संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।