Mangal Gochar In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल देव ने 1 जून को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर लिया है और वह यहां 12 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में मंगल ग्रह 41 दिनों तक अपनी प्रिय राशि मेष में स्थित रहेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मेष राशि में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए करियर के लिहाज से भी यह गोचर आपके लिए हर मामले में अनुकूल ही रहने वाला है। इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। वहीं जो शादीशुदा लोग हैं उनका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। वहीं जीवनसाथी का पूर्ण साथ मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की इस दौरान हो सकती है। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलने के योग हैं। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपके जो अटके हुए कार्य थे वो बनेंगे। वहीं इस अवधि में आपको अच्छा रिटर्न और सफलता मिलने के प्रबल संभावनाएं हैं। साथ ही इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा आपके रिश्तों में पहले से अधिक सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शानदार साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। वहीं  व्यापारी वर्ग के जातक अपने नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही आपको अधिक मुनाफा होगा। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस अवधि में आप कोई प्रापर्टी खऱीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024