Mangal Gochar In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार जून की शुरुआत में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 1 जून को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे का राशियां का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप लोगों को व्यापार के क्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं और नया वाहन या नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आपको प्रेम – संबंधों में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन करके ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनका भी सपना पूरा हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप धन संचय करने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल ग्रह के गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, आपके पद व प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं।