Mangal Gochar In Aries: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, निडरता, क्रोध, प्रापर्टी और रक्त का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने 45 दिन बाद अपनी मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों का करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मेष राशि में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पिछले कुछ समय से जो कार्य अटके हुए थे, वो भी पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में कई नई डील मिलने से तरक्की होगी। बिजनेस में कई नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आगे चलकर भविष्य में लाभ होगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह का गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं जो लोग पिछले कुछ दिनों से नई नौकरी की तलाश में लगे हुए थे, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। साथ ही पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही करियर में अपने काम की बदौलत आप अपने कार्यस्थल में सराहना पाएंगे। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस अवधि में आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं।