Mangal Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 18 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को ऊर्जा, साहस, शौर्य, पराक्रम का कारक माना जाता है। ऐसे में भूमि पुत्र के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण इन तीन राशियों के जीवन में प्यार, पैसा के साथ सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मंगल के कन्या राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

मंगल के गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

इस राशि में मंगल छठे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कानूनी मामलों से छुटकारा मिल सकता है और फैसला आपके पक्ष पर आ सकता है। भाग्य का साथ होने के कारण हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। ऐसे में उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति या फिर इंक्रीमेंट के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि

इस राशि में मंगल चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को बिजनेस में अपार सफलता के साथ वृद्धि मिलेगी। व्यापार तेजी से बढ़ेगा। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। करियर को लेकर आपने जो सपना देखा है, वो अब पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। अपनी भावनाओं को छिपाने के बजाय बताने की कोशिश करें। इससे आपको अपार सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि

मंगल का कन्या राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही कई जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। इसलिए हर काम को मेहनत और लगन से करने की जरूरत पड़ेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे हर काम में सफलता पाने की पूरी कोशिश करेंगे। अपनी प्राइवेट लाइफ को भी थोड़ी तवज्जो जरूर दें। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को माता का पूरा सहयोग मिल सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।