Mangal Gochar 2022: ज्योतिष के अनुसार ग्रह और राशियां एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। यह गोचर किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ होता है। मंगल ग्रह 10 अक्टूबर तक वृष राशि में रहेगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं 3 राशियां ऐसी हैं, जो कुंडली में राजयोग बनाती हैं।
वह कौन सी तीन राशियां है, यहां हम उनके बारें में ज्योतिष के अनुसार आपको जानकारी देंगे। ज्योतिष के मुताबिक यह समय कुछ जातकों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए लाभकारी नहीं होता है।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष के अनुसार जैसे ही मंगल ग्रह वृश्चिक राशि चक्र में गोचर करता है, तो इन राशि वाले जातकों की कुंडली में एक शक्तिशाली राजयोग बनता है। इसे आय और लाभ मूल्य के रूप में माना जाता है। अतः इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही व्यापार में विशेष धन लाभ हो सकता है। साथ ही आर्थिक रूप से भी मजबूत हो सकते हैं। जातक के कार्यशैली में भी सुधार आ सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है।
सिंह राशि
मंगल ग्रह के वृष राशि में प्रवेश करते ही सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं, ऐसा ज्योतिष में कहा जाता है। इस दौरान इन राशि के जातकों, जो नौकरी पेशा में हैं। उन्हें नौकरी का नया ऑफर मिल सकता है। साथ ही अच्छा प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। नए व्यापारिक संबंध भी बन सकते हैं। वहीं व्यापार विस्तार के लिए यह समय पहले से बेहतर समय जाना जाता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी हो सकता है। कई रुके हुए काम बन सकते हैं। इस दौरान आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं। इससे आप भविष्य में अच्छा पैसा कमा सकते हैं। प्रतियोगी छात्रों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही किसी उच्च शिक्षा संस्थान में भी प्रवेश मिल सकता है।