Mahalakshmi Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या भी दृष्टि पड़ती रहती है, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता रहता है। ऐसे ही जुलाई माह के अंत में चंद्रमा मंगल के साथ युति करने वाले हैं। चंद्र और मंगल की युति से शक्तिशाली महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 28 जुलाई को रात 11 बजकर 59 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 31 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं दूसरी ओर भूमिपुत्र मंगल 28 जुलाई को रात 8 बजकर 11 मिनट पर कन्या राशि में आ जाएंगे। ऐसे में चंद्रमा के मीन राशि में आते ही महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। करीब 54 घंटे तक बना ये राजयोग कई राशियों की किस्मत को चमका सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के छठे भाव में मंगल-चंद्र की युति के बाद महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आप शत्रुओं के पर हावी हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी या मुकदमा में भी लाभ मिल सकता है। तेजी से मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। लेकिन शनि की दृष्टि भी आप पर पड़ रही है। इसलिए जानबूझकर किसी से विवाद करने से बचें।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आप लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। इसके साथ ही आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। मीडिया, वकील आदि कम्यूनिकेशन के पेशे से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। छात्रों के लिए ये अवधि अनुकूल हो सकती है। आप अपने प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्ति कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

इस राशि के करियर के भाव में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। कई बिजनेस ट्रिप पर जा सकते हैं। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। सिंगल जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है।

18 साल बाद बनने वाला है खतरनाक दरिद्र योग, इन 5 राशि के जातक रहें संभलकर, धन हानि और सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। जानें अगस्त माह 12 राशियों के लिए कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।