Mangal Ast 2023: साहस और पराक्रम के कारक और ग्रहों के सेनापति मंगल 13 सितंबर को शाम 6 बजकर 26 मिनट पर कन्या राशि में अस्त हो गए थे और 23 जनवरी 2024 को उदय हो जाएंगे। मंगल के अस्त होने से कई राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ सकता है। मंगल के अस्त होने से वह बेहद कमजोर हो जाता है। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं मंगल के अस्त होने से किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

मंगल के अस्त होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। पेशेवर जीवन में काफी लाभ मिल सकता है। कड़ी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपके अच्छे काम के कारण हर कोई आपकी प्रशंसा करेगा। बेहतर नौकरी तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकते है। इसके साथ विदेश में नौकरी करने की चाहत भी पूरी हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो औसतन सफलता मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। सकारात्मक प्रभाव पाने के लिए भगवान शिव की पूजा आराधन करते रहेंय़

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल का अस्त होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में ही लाभ मिलने के आसार है। करियर के क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। प्रतिद्वंदियों को टक्कर देने और सफलता प्राप्त करने सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी सही हो सकती है। भाग्य का साथ मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

इस राशि के लिए मंगल का अस्त होना मिला जुला परिणाम मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति  थोड़ी सी मजबूत हो सकती है। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बीतेगा। बिजनेस करने वालों को सफलता हासिल हो सकती है। कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सचेत रहने की जरूरत है। नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए हनुमान जी विधिवत पूजा करने का विधान है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।