Mangal Ast 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक अवधि के बाद नवग्रह की स्थिति में परिवर्तन होता है। जिसका असर हर राशि के जातकों को जीवन पर पड़ता है। बता दें कि इस समय भूमि पुत्र मंगल कन्या राशि में विराजमान है। वहीं साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल 24 सितंबर 2023 की शाम 06 बजकर 26 मिनट पर कन्या राशि में अस्त होने जा रहे हैं। मंगल के अस्त होने से कई राशियों को लाभ मिलेगा, तो कई जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कन्या राशि के स्वामी बुध है और इस राशि मंगल ग्रह के शत्रु की राशि है।
कन्या राशि में मंगल अस्त होने से कई जातकों को ऊर्जा और दृढ़ता की कमी हो सकती है। इसके साथ ही कई राशियों के जातकों को किसी बात का भय सता सकता है। आइए जानते हैं मंगल के कन्या राशि में अस्त होने से किन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें।
मंगल अस्त होने से इन राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें
मेष राशि (Aries Zodiac Sign)
इस राशि के स्वामी मंगल है। इसके साथ ही वह छठे भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मंगल के अस्त होने से इस राशि के जातकों को जीवन में थोड़ी सी परेशानियां आ सकती है। करियर के क्षेत्र में तरक्की और धन कमाने के अवसर कम मिल सकते हैं। निवेश करने से बचें, क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac Sign)
इस राशि में मंगल पांचवें भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव आ सकता है। बातचीत की कमी के कारण रिश्ते में भी खटास पड़ सकती है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इसलिए वह थोड़े परेशान हो सकते हैं। करियर की लिहाज से इस राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके बाद ही सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो किसी यात्रा में जा सकते हैं। ऐसे में अधिक धन खर्च होने के आसार है।इसके साथ ही स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
कन्या राशि (Virgo Zodiac Sign)
इस राशि में मंगल पहले भाव में अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि छोटी-छोटी बीमारियां लगी ही रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए मंगल का अस्त होना कई बार चिंता का कारण बन सकता है। ऐसे में आप नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। बिजनेस में भी थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो कुछ अवधि के लिए परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।