Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन के साथ पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भूमिपुत्र मंगल अभी इस समय कर्क राशि में स्थित हैं और यहां वे 7 जून तक यही रहेंगे। वहीं इसके बाद वे इस राशि के निकल कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह के सिंह राशि में आने के बाद, उनका मीन राशि में मौजूद शनि के साथ अशुभ षडाष्टक योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है, इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए षडाष्टक योग बनना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लावरवाही नहीं करें। वहीं इस समय आपको सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। साथ ही  इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन थोड़ा तनावभरा रह सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

षडाष्टक योग का बनना कुंभ राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वहीं आपको इस समय किसी को धन उधार देने से बचना चाहिए। वर्ना धन डूब सकता है। वहीं वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय व्यापारियों की आय थोड़ी कम रहेगी। वहीं इस समय आपको फिजूल खर्चों का सामन कर पड़ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए षडाष्टक योग का बनना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। इसलिए लगातार बहसबाजी से बचें। वहीं इस समय आप वाहन सावधानी से चलाएं, वर्ना दुर्घटना हो सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर जूनियर औऱ सीनियर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। साथ ही इस समय व्यापारियों का धन फस सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025