Rahu And Mangal Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हें, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अप्रैल में मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से मायावी ग्रह राहु विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में राहु और मंगल ग्रह की युति बनने जा रही है। यह युति लगभग 18 साल बाद बन रही है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और राहु की युति लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से आय और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं नौकरीपेशा को सैलेरी बढ़ने के साथ आपको कार्यस्थल में प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं, पारिवारिक माहौल की बात करें, तो घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल और राहु का संयोग आपको लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं तो आप कोई नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं या फिर किसी बड़े बिजनेस में निवेश करेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं आप इस समय किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और राहु की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही पार्टनर के साथ प्रेम सम्बध अच्छे रहेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है।