Makar Sankranti 2026 Daan : सनातन धर्म में मकर संक्रांति का खास महत्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है। इस बार मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य दक्षिणायन होते हैं। साथ ही सूर्य देव इस दिन ही मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन दान, स्नान का भी विधान है। इस दिन खिचड़ी और गुड़-तिल का दान करना भी लाभकारी होता है। साथ ही गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन राशि के अनुसार खास चीजों का दान करने से विशेष लाभ होता है। जानते हैं मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए…
राशि अनुसार करें इन वस्तुओं का दान
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को स्नान के बाद तिल, मिठाई, खिचड़ी, रेशमी कपड़ा, दाल, मीठे चावल और ऊनी वस्त्र आदि का दान करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से मंगल देव की कृपा बनी रहेगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी, काली उड़द, सरसों का तेल, काला कपड़ा, काला तिल आदि का दान करना उत्तम रहेगा। ऐसा करने से शुक्र देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए इस राशि वालों को मकर संक्रांति पर गरीबों को खिचड़ी, काला तिल, छाता, उड़द, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल दान करना चाहिए। साथ ही आप हरी चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
कर्क राशि वालों को इस दिन जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी, चने की दाल, पीला कपड़ा, साबुत हल्दी, पीतल के बर्तन, फल आदि का दान करना मंगलकारी रहेगा। साथ ही कर्क राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं, इसलिए इस राशि के लोग सफेद चीजों का भी दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में संपन्नता आएगी।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि पर सूर्य देव आधिपत्य है। इसलिए इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के बाद मसूर की दाल, खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक आदि दान करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर सुबह गरीबों को साबुत मूंग, हरे कपड़े, खिचड़ी, मूंगफली आदि दान करना लाभकारी रहेगा। क्योंकि कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए इस राशि के जातक हरे रंग की वस्तुओं का भी दान कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra Zodiac)
मकर संक्रांति के दिन तुला राशि के लोगों को खिचड़ी, फल, मिश्री, गरम कपड़े आदि का दान गरीबों में करना लाभकारी सिद्ध होगा। तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, इसलिए इस राशि के लोगों शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आएगा। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि वालों को मकर संक्रांति पर स्नान के बाद गरीबों में खिचड़ी, कंबल, तिल-गुड़ आदि का दान करना चाहिए। साथ ही ये लोग राशि के लोग लाल रंग की चीजों का भी दान कर सकते हैं। क्योंकि वृश्चिक राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। ऐसा करने से हनुमान जी के साथ मंगल ग्रह का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
धनु राशि के लोगों को मकर संक्रांति वाले दिन मूंगफली, तिल, लाल चंदन, लाल कपड़ा किसी गरीब ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करना लाभप्रद सिद्ध होगा। धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस राशि के लोग कोई शास्त्र पुस्तक भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से गुरु ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए दिन मकर राशि वालों को खिचड़ी, कंबल, कपड़े आदि का दान देना चाहिए। साथ ही आप लोग तेल, काला छाता का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही धन- समृद्धि के योग बनेंगे।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोग मकर संक्रांति पर शुद्ध गाय के घी का दान कर सकते हैं। साथ ही इसके अलावा खिचड़ी का दान करना लाभकारी सिद्ध होगा। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को काली वस्तुओं का दान करना लाभकारी रहेगा।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन चने की दाल और तिल का दान करें तो लाभप्रद रहेगा। मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं, इसलिए इस राशि के लोग पीली वस्तुएं और कोई शास्त्र पुस्तक दान करें, तो महा पुण्यफल प्राप्त होगा। साथ ही गुरु ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
